फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महात्मा ज्योतिबा फुले के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पट्टी चौधरान में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राष्ट्रीय सैनी सभा के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वहां धर्मपाल सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य कराए। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर काम किया। सुंदरपाल सैनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलते हुए अपने बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिलाएं। इस मौके पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर निबंध लिखे और उनके चित्र भी बनाए। इस मौके पर महावीर सैनी, संजय, शीशपाल सैनी, राहुल सैनी, संजय सैनी, गोविंद सैनी व बिट्टू सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें