फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेवानिवृत्त दरोगा के मकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे में शुक्रवार की देर रात सेवानिवृत्त दरोगा कृष्णपाल के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे की पट्टी मैनमाना निवासी सेवानिवृत्त दरोगा कृष्णपाल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात अचानक मकान में आग लग गई। परिवार के सदस्य अक्षय, दीपा, आरव व आरुषि मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। कृष्णपाल ने बताया कि मकान में कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर बेटे अक्षय की नींद खुली। नीचे जाकर देखा तो आग लग रही थी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया, लेकिन जब तक घर में रखी चक्की, विद्युत मोटर, दो साइकिल, भूसा व खिड़की आदि सामान जल गया था। इसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई गई। उन्होंने बताया कि यह आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें