फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पर्यटन मंत्री ने 28 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पुरा के परशुराम खेड़ा में शुक्रवार को पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 28 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत परशुराम खेड़ा, पुरामहादेव मंदिर, बाबा शाहमल समाधि स्थल, त्रिलोक तीर्थ बड़ागांव में कार्य कराए जाएंगे और इसके लिए पूरा बजट भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिले का विकास कराने की तरफ ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले गुंडाराज और अराजकता का माहौल था, लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ के हाथ में प्रदेश की कमान आई, तब से प्रदेश में यह माहौल खत्म हो गया। अब प्रदेश तरक्की की राह पर चलने लगा है। बाहर से लोग प्रदेश में निवेश कर रहे हैं और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे बन रहे हैं और उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। जिले के पर्यटनों को प्रदेश व देश के मानचित्र पर भव्य और आकर्षक बनाए जाने के लिए इन परियोजनाओ का शिलान्यास किया गया है।
विधायक योगेश धामा ने कहा कि प्रदेश को सिर्फ विकास के लिए जाना जाता है। अपराधी अब या तो जल के अंदर है या फिर अपने स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां बहन-बेटियां अब सुरक्षित हैं और बिना किसी डर के घर से बाहर निकल रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजमुनि महाराज व संचालन विजय शर्मा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ गौरव चौधरी, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, देव मुनि महाराज उपेंद्र फौजी, आदेश फौजी, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुरामहादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर निरीक्षण किया
बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कहा कि यह कार्य समय से पूरे होने चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

इनका किया शिलान्यास
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 24 करोड़ रुपये से पुरामहादेव मंदिर पर बन रहे कॉरिडोर, एक करोड़ 24 लाख रुपये से त्रिलोक तीर्थ मंदिर बड़ागांव, एक करोड़ 24 लाख रुपये से बाबा शाहमल समाधी स्थल और परशुराम धाम खेड़ा मंदिर पर एक करोड़ 90 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें