बिनौली। बरनावा गांव के गजराज सिंह इंटर कॉलेज में प्रजापति समाज की बैठक हुई। वहां सर्व सम्मति से सुरेंद्र कुमार प्रजापति को समाज का 96 गांव का चौधरी बनाया गया।
प्रजापति समाज के चौधरी बरनावा निवासी रतन लाल चौधरी का बीती तीन जून को हार्टअटैक से निधन हो गया था। इसके बाद नया चौधरी बनाने के लिए समाज की बैठक हुई। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से मृतक के बड़े बेटे सुरेंद्र कुमार प्रजापति को समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर प्रजापति समाज के 96 गांव के चौधरी की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद समाज के लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और पगड़ी के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व को समझाया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. लोकेश प्रजापति, पूर्व सांसद रमेश प्रजापति, दारा सिंह प्रजापति, डॉ. विनोद प्रजापति, डॉ. अशोक प्रजापति, दक्ष प्रजापति, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, बाबूराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।