बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय का रविवार को उद्घाटन किया गया। इस मौके पर किसानों को 300 पौधे वितरित किए गए और उनको उनका संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यालय पर हवन में यजमान समिति के चेयरमैन ठा. प्रदीप सिंह और प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश मंत्री ने ''एक पौधा मां के नाम'' अभियान के तहत 300 किसानों को फलदार व छायादार पौधे वितरित किए गए। चेयरमैन ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा व उनके कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा। जल्द ही बागपत चीनी मिल का भी विस्तार होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, सुरेंद्र धामा, जितेंद्र धामा प्रमुख, इंद्रपाल प्रधान, कृष्णवीर त्यागी, विजय सिंह फौजी, महेंद्र धामा और डायरेक्टर प्रदीप धामा आदि मौजूद रहे।