फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले ही नहीं लगाते हेलमेट

Wed, 13 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात के नियम का पाठ पढ़ाने वाले ही नियम तोड़ने लगेंगे तो पालन की अपेक्षा किससे करोगे। यह आलम कहीं ओर का नहीं, बागपत में ही ऐसा हो रहा है। अधिकांश पुलिसवाले ही दुपहिया वाहनों पर बगैर हेलमेट के चलते हैं। इतना ही नहीं बाइकों पर पुलिस की नंबर प्लेट लगाकर रखते हैं। 
विज्ञापन


बागपत की सड़कों पर तो लगता है कि यहां पर यातायात के नियम का कोई मायना ही नहीं है। न वाहन चलाने वाले को डर है और न ही पालन करने वालों पर कोई फर्क है। यहां पर लोग अपनी मर्जी से वाहनों को चलते हैं। सबसे बुरा हाल दुपहिया वाहन सवारों का है।

जब चाहे जहां चाहे वहां वाहन को लेकर खड़े हो जाते हैं। न आगे के वाहनों की चिंता है और न ही पीछे से आने वाले वाहनों की। नियम का पाठ पढ़ाने वाली ही नियम तोड़ने लगेंगे तो किससे नियम के पालन करने की अपेक्षा कर पाएंगे। मंगलवार को एक बाइक पर तीन पुलिस वाले सवार होकर जा रहे हैं। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। खेकड़ा के पास भी यहीं नजारा देखने को मिला। 
विज्ञापन


वहां पर भी बाइक सवार पुलिस वाले बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे है। यह नजारा आए दिन का है। यातायात सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा कुछ पुलिस वाले यातायात के नियम का पालन नहीं कर रहे है। ये बेहद गंभीर मामला है। अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें