फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में टक्कर मारने वाले पुलिस कर्मी की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी ने अपनी बाइक से दो बाइकों में मारी थी टक्कर, मां-बेटा सहित चार हो गए थे घायल
विज्ञापन

शराब पीकर बाइक चलाने का आरोप, अन्य पुलिस कर्मी उसे साथ ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास एक पुलिस कर्मी ने बुलेट बाइक से सड़क के दूसरी तरफ जाकर दो बाइकों में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सहित चार घायल हो गए। लोगों ने पुलिस कर्मी पर नशे में धुत होने का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई की। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मी उसे अपने साथ कोतवाली लेकर चले गए। आरोपी पुलिस कर्मी गौतमबुद्धनगर जिले में तैनात है।
विज्ञापन

खेकड़ा गांव का रहने वाला शिवम मंगलवार शाम को बाइक पर अपनी मां सुषमा को लेकर जिला अस्पताल से घर जा रहा था। सिसाना गांव में बागपत की तरफ से बाइक पर जा रहे व्यक्ति ने सड़क की दूसरी तरफ जाकर अपनी बुलेट से शिवम की बाइक में टक्कर मारी। इसमें शिवम व उसकी मां सुषमा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। व्यक्ति ने एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों को चोटें आई। इससे भीड़ एकत्र हो गई और बुलेट सवार व्यक्ति पर नशे में धुत होने का आरोप लगाते हुए धुनाई शुरू कर दी। व्यक्ति ने अपना आईकार्ड निकालकर दिखाया कि वह पुलिस कर्मी है और इस वक्त गौतमबुद्धनगर जिले में तैनात है। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मी उसे अपने साथ कोतवाली ले गए। उधर, घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें