मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के टंकी मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
नगर के वार्ड पांच की महिला सलमा पत्नी तस्लीम की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल वालों का कहना है कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह मंगलवार सुबह कमरे में मृत मिली। महिला का पति ट्रक ड्राइवर है। वह ज्यादातर बाहर रहता है। महिला के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।