फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में सडक दुर्घटना मे खेकड़ा निवासी पुलिस के जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, परिजनो ने गमगीन माहौल मे किया अंतिम संस्

विज्ञापन
सहारनपुर मे हुई सडक दुर्घटना मे मृत खेकड़ा के मौहल्ला अहिरान निवासी कांस्टेबल आशु यादव का फाईल फ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सहारनपुर में खेकड़ा नगर निवासी यूपी पुलिस के जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल मे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी आशू यादव पुत्र रूपचंद यादव तीन वर्ष पूर्व यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद उसकी तैनाती सहारनपुर जनपद मे हुई थी। फिलहाल वह सहारनपुर के गांगलहेड़ी थाने में तैनात था। बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि में वह गश्त पर निकला था। जहां देहरादून हाईवे पर मुन्नी ढाबे के पास बनी पुलिया से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गांगलहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल आशू को इलाज के लिए सहारनपुर के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल मे कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजनों को जैसे ही आशु की मौत की सूचना मिली तो परिजनो में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए सहारनपुर रवाना हो गए। दोपहर बाद आशू यादव का शव नगर मे पहुंचा तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शाम के समय पुलिस सम्मान के साथ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर के लोग मृतक के गमजदा परिजनों को दिन भर सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें