नए साल के धूम धड़ाके पर रहेगी पुलिस की नजर
बागपत। नए साल के जश्न पर भी पुलिस की नजर रहेगी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने कहा कि थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने क्षेत्र में चेकिंग करें। होटल और गेस्ट हाउस पर नजर रखें। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
सोमवार को एसपी ने कहा कि मंगलवार को दिन के अलावा रात में भी चेकिंग की जाएगी। पुलिस को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नए साल के पहले दिन के लिए भी चेकिंग का प्लान बनाया गया है। एसपी ने बताया कि हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया है। जिले के होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस आदि पर विशेष नजर रखी जाएगी। वाहनों की चेकिंग से लेकर मुख्य मार्गों पर भी पुलिस मुस्तैद होगी। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।