फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेगी पुलिस

Thu, 24 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। अपराधियों की पहचान के लिए फोटो के साथ-साथ पुलिस अब फिंगर प्रिंट भी लेगी। इससे अपराधियों की न केवल पहचान होगी, बल्कि उनको सजा दिलाने में भी यह कार्रवाई कारगर होगी। डीजीपी ने सभी एसपी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


  डीजीपी जावीद अहमद ने भेजे पत्र में कहा कि अपराधों के अनावरण एवं अपराधियों को सजा दिलाने में फिंगर प्रिंट की महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन जनपद स्तर पर इसकी उपयोगिता एवं प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण से अपराधियों के विरुद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्य विवेचना में सम्मिलित नहीं हो पाने से उनको लाभ मिल रहा है। तथा कई महत्वपूर्ण घटनाओं के अनावरण में देरी लग रही है। पुलिस सजायाफ्त अपराधियों के ही फिंगर प्रिंट लेती है या न्यायालय के आदेश के उपरांत। उन्होंने कहा कि पकड़े गए अपराधियों के अलावा संदेह के आधार पर पकड़े गए लोगों की पहचान के लिए फिंगर प्रिंट लिए जाए। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि यदि विवेचक या जांचकर्ता को ऐसा संदेह हो कि घटना किसी अंतरराज्यीय अपराधी द्वारा की गई है या अपराधी का संबंध किसी अंतरराज्यीय गिरोह से हो सकता है ,तो संबंधित राज्यों को अपराधियों के फिंगर प्रिंट भेजे जाए। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि डीजीपी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। 

स्केच से भी नहीं चला काम
बागपत (ब्यूरो)।  कस्बा अमीनगर सराय के सराफ अंकित वर्मा के मकान में हुई डकैती की घटना के खुलासे के लिए  बनाए गए स्केच भी ज्यादा कारगर नहीं हो रहे हैं। नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है।   सराफ अंकित वर्मा के मकान में बदमाशों ने 14 नवंबर को तड़के लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ था। पुलिस अफसरों ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। पुलिस लुटेरों की तैयारी में खूब दौड़ भाग कर रही है। 35 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की मद्द से एक अपराधी का स्केच भी तैयार किए। ताकि उनको आसानी से पकड़ा जा सके। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आंदोलन की तैयारी में लग गए व्यापारी
केस का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर दिया था। पुलिस के आग्रह पर बाजार खोला था। गुरुवार शाम तक केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। केस का पर्दाफाश न होता देख व्यापारियों ने आंदोलन की तैयारी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें