फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा, किशनपुर में बुखार से दो की मौत

Thu, 24 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
बागपत के निरपुड़ा गांव में महिला की बुखार से मौत हो गई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है। उधर, रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल में भी बुखार से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक महिला सुनीता (40) पत्नी यशपाल निरपुड़ा गांव की रहने वाली थी। उसके पति ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसे बुखार आया था। उन्होंने पहले गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो वे उसे बड़ौत निजी अस्पताल ले गए। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी थी। बुधवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। बुखार से महिला की मौत की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी सूचना दी, लेकिन किसी ने गांव में पहुंचकर सुध नहीं ली। बाद में उन्होंने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
रमाला क्षेत्र में मंगलवार रात किशनपुर बराल गांव निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण की बुखार के चलते मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। 
किशनपुर बराल निवासी वीरदास (50) बुखार से पीड़ित था, जिसका उपचार मेरठ के निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। परिजनों ने बताया तेज बुखार होने के कारण उसके दिमाग की नस फट जाने के कारण मौत हो गई।  बुधवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बुखार से व्यक्ति की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें