बागपत। पुलिस ने पांच अक्तूबर को रालोद की सभा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया पांच अक्तूबर को बड़ौत में राष्ट्रीय लोकदल की सभा हुई। इसमें एक युवक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। युवक द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ । आपत्तिजनक टिप्पणी की वायरल वीडियो पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़ौत पर अभियोग पंजीकृत कर वायरल वीडियो में आरोपी की पहचान की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सलमान निवासी बड़ौली रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया।