फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे करने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने की अभद्रता
विज्ञापन

कोतवाल को देख भाग निकले, एक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कुरैशियान मोहल्ले मेें सोमवार की रात अपराधियों का सर्वे करने गई कोतवाली पुलिस के साथ गोकशी के आरोपी पक्ष के लोगों ने धक्का-मुक्की की। सूचना पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा के मुताबिक अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के निर्देशों पर अपराधियों का सर्वे किया जा रहा है। इसी की मद्देनजन सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाजार पुलिस चौकी के एक दरोगा और दो सिपाही कुरैशियान मोहल्ले में सर्वे करने पहुंचे थे। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले गोकशी के आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसकी सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में कोतवाल का कहना था कि पुलिस टीम अपराधियों से संबंधित सर्वे करने गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने सर्वे में रुकावट डालने का प्रयास किया, धक्का-मुक्की जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे ही करने गई थी पुलिस टीम
बड़ौत। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि कुरेशियान मोहल्ला निवासी नौशाद व अय्यूब पुत्र यामीन गोकशी के कई मुकदमे दर्ज है। नौशाद फिलहाल जमानत पर बाहर है। सर्वे के तहत पुलिसकर्मी उसके बारे में जानकारी लेने गए थे। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने सर्वे कार्य में रुकावट डालते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें