बागपत। निवाड़ा चेक पोस्ट पर शुक्रवार को पुलिस ने हरियाणा की ओर से आने वाले भूसे के ट्रक और ट्रैक्टरों को रुकवा दिया। हरियाणा की ओर से आ रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खुद खड़े होकर भूसे के ट्रैक्टर और ट्रक निकलवा दिए। उन्होंने पुलिस पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की ओर से गांगनौली में किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए आ रहे थे। निवाड़ा चैक पोस्ट पर पुलिस ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से भूसा लेकर आने वाले ट्रैक्टर और ट्रक को रोक रखा था। सोनीपत की ओर से आने वाले भूसे से भरे लगभग 50 वाहनों को पुलिस ने बागपत में प्रवेश नहीं दिया। निवाड़ा चैक पोस्ट पहुंचे राकेश टिकैत ने पुलिस प्रशासन का विरोध किया। उन्होंने निवाड़ा चेकपोस्ट पर खडे़ होकर भूसे से लदे वाहनों को निकलवाया। इसके बाद वह महापंचायत में शामिल होने के लिए निकल गए।