फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मंदिर में निर्माण कार्य रोका

Mon, 19 Jun 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में पुलिस से वार्ता करते शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के सालिगराम मंदिर में भवन के निर्माण को लेकर धोबी समाज और मंदिर समिति आमने-सामने आ गई। उनके बीच काफी नोकझोंक हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया। हिदायत दी जब तक दोनों पक्ष की सहमति नहीं होगी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


  शहर के धोबी समाज के लोग मंदिर में नगर सैन के भवन का रविवार सुबह निर्माण करा रहे थे। पता चलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारी वहां पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। उनके बीच कहासुनी हो गई।

झगड़े की आशंका देखकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया। बाद में दो पक्ष कोतवाली पर पहुंच गए। वहां पर भी उनके बीच काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं एडवोकेट गगन गौड़ ने कहा धोबी समाज के लोगों ने बगैर अनुमति के ही मंदिर में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जो पूरी तरह अवैध है। इस तरह निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उधर धोबी समाज के कृष्ण कुमार, प्रमोद, राकेश, सन्नी ने कहा समिति पिछले कुछ समय से भंग हो रही है।

यह किसी का व्यक्तिगत काम नहीं है और मंदिर भी सर्व समाज का है।  उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा विवाद होने पर मंदिर में निर्माण कार्य रुकवाया है। जब तक दोनों पक्षों में सहमति नहीं होगी या अफसरों के आदेश नहीं मिलते तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें