बिनौली (बागपत)।
लाक्षा गृह बरनावा स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में रविवार को आठ दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि योगाचार्य स्वामी डॉ. कर्मवीर महाराज ने ओम पताका का आरोहण एवं दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा केवल खाना पीना हमारे जीवन का लक्ष्य नहीं है। वरन मोक्ष मुक्ति प्राप्त करना ही जीवन का लक्ष्य है। हमारे ऋषि मुनियों ने योग विधा को मानव जीवन के कल्याण के लिए सृजित किया है, जो मनुष्य अपने जीवन मेें योग को आत्मसात कर लेता है। उसका कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने कहा वर्तमान परिवेश में योग ही मोक्ष मुुक्ति का साधन है। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयचंद त्यागी ने की। संचालन प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने किया। इसमें रामकृष्ण शर्मा, सतीश चंद, विजयपाल, ओमपाल, अजय कुमार, विष्णु, सुधीर त्यागी, सचिन, मास्टर अरुण त्यागी, अशोक, विजय, संजीव, प्रमोद शामिल रहे।