फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बुडेढ़ा के ग्रामीण सोमवार को कोतवाली पहुंचे और गांव के युवक की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली घेरी। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र (32) वर्ष निवासी बुढ़ेडा का शव नौ जनवरी की सुबह ज्ञान एंक्लेव में एक मकान के पीछे पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शनाख्त कराई। युवक की हत्या का अभी तक कोई कारण पता नहीं चल सकता है। उधर ज्ञानेंद्र की मौत से परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई थी। सोमवार को परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग उठाई। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल से जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मनोज, रविन्द्र, सुधीर, मुकेश, सलेकचंद, प्रवीण, संजीव, दीपक शामिल रहे।
15 शराब की पेटी पकड़ी
बागपत। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा निवासी महबूब के यहां से 15 पेटी शराब की बरामद की है, हालांकि महबूब पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया था। कोतवाल ने बताया कि महबूब शराब तस्कर है, जल्द ही वह पुलिस की हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें