फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर दी जानकारी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नागरिक संशोधन अधिनियम-2019 जन-जागरण संपर्क अभियान के अंतर्गत बड़ौत नगर में आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क कर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

आरएसएस के नगर कार्यवाह गोपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम बनाकर दूसरे देशों में उत्पीड़न झेल रहे हजारों परिवारों के मानवाधिकार को सुरक्षित किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंडल प्रभारी जसवीर सोलंकी ने कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बना है। यह अधिनियम करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान करेगा। अभियान के मॉनिटर राजन जैन ने बताया कि सीएए के समर्थन में अधिक से अधिक लोग अभियान में जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, आरएसएस के बड़ौत नगर कार्यवाह गोपाल वर्मा,अभियान मॉनिटर राजन जैन, डॉ रामकुमार शर्मा,महिपाल सिंह,धर्मपाल सिंह, कुलदीप, शिवम, ओमकली, कुसुम, सुनीता, मुकुल, अमन, विकास, गोलू, रोहन, अभिषेक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें