फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सभाखेड़ी गांव के जंगल में शनिवार की रात हुई मुठभेड़
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए तस्कर, उपकरण आदि बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सभाखेड़ी गांव के जंगल में शनिवार की रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मगर, अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार हो गए। उन्हें पकडने का भी प्रयास किया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने नकली शराब बनाने के उपकरण खाली पव्वे, ढक्कन अल्कोहल, यूरिया आधा कटा, ड्रम व अन्य केमिकल बरामद किए है।
कोतवाल अजय शर्मा को सूचना मिली कि सभाखेड़ी गांव के जंगल में कुछ लोग अवैध शराब का धंधा चला रहे है। सूचना पर वे टीम को लेकर पहुंचे तो शराब तस्कर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर भाग निकले। पुलिस ने 40 खाली पव्वे, मिश्रित शराब तीन लीटर, एक पॉलिथीन में तीन किलो यूरिया, एक आधा कटा ड्रम बरामद किया। कोतवाल ने बताया कि गया भागे शराब तस्करों की पहचान संजय पुत्र दयानंद निवासी गुराना, सत्यवान पुत्र ओमवीर व वीरेंद्र पुत्र गोपाल निवासी बावली के रूप में हुई है, जबकि दो लोग अज्ञात में है। सभी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट
बड़ौत। इदरीशपुर गांव मेें बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से शबाना, अफसाना व दूसरे पक्ष से मेहरबान, शकील आदि घायल हुए है। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में समझौते के बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें