बागपत के बड़ौत में उप्र उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा बीड़ी व्यवसायी के सेल्समैन से हुई 25 लाख की लूट के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। इसमें उन्होंने एसपी से मांग की लूट की जांच दोघट पुलिस से हटाकर उच्च अधिकारी से कराई जाए।
उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अरविंद जैन के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा बीड़ी व्यवसायी के सेल्समैन से हुई 25 लाख की लूट केस में दोघट पुलिस लीपापोती कर रही है और हमें इस पर विश्ववास नहीं है कि वह लूट का सही खुलासा कर सके।
उन्होंने अन्य अधिकारी से लूट की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा यदि लूट का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर पुलिस से आरपार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बड़ौत की बाजार चौकी प्रभारी को भी व्यापारी विरोधी कहा और उन्हें चौकी से हटाने की मांग की। क्योंकि नगर में कई चोरी हो चुकी हैं लेकिन किसी का भी खुलासा नहीं हुआ। संचालन अरविंद जैन ने किया। इस में विनोद जैन, मुदित जैन, देवेंद्र गुप्ता, शेखर वर्मा, मुकेश शर्मा, ललित सभासद, विनोद सभासद, बाबूराम, चमनलाल कश्यप, शील चंद जैन आदि रहे।