फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट की सूचना पर दौड़ी पुलिस  

Mon, 05 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
noteban
विज्ञापन
बागपत के बिनौली  में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बिनौली मेें सोमवार को नकली नोट जमा करने की सूचना पर पुलिस महकमे मेें हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह एक युवक बैंक शाखा में एक-एक हजार के नोट जमा करने आया था। सूत्रों के मुताबिक उक्त युवक से एक-एक हजार के करीब 17 नोट नकली पकड़े गए। जिसकी सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। जब इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुमित कुमार से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि एक युवक एक-एक हजार के नोट जमा कराने आया था। जिसके कैश मेें एक-एक हजार के दो नकली नोट भी मिले। उन्हें जब्त कर लिया गया है। उधर, बिनौली थाना इंस्पेक्टर तेजेन्द्रपाल सिंह का कहना था कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
  नोटबंदी में बैंककर्मी कर रहे खेल 
बड़ौत (बागपत)। नोटबंदी में आम आदमी दिनभर बैंकों में लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, वहीं कुछ बैंककर्मी धनकुबेरों को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि ग्राहक इसको लेकर हंगामा नहीं कर रहे, प्रतिदिन ग्राहक बैंककर्मियों पर तमाम आरोप लगाते हुए हंगामा कर जिला प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व भी बिजरौल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के अलावा महावीर मार्ग स्थित आंध्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक व पीएनबी के अलावा अन्य बैंक शाखाओं पर ग्राहकों व शिक्षकों ने बैंक कर्मचारियों पर बड़े दुकानदारों व व्यापारियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। प्रतिदिन ग्राहक इसको लेकर हंगामा कर रहे हैं और बैंक अधिकारियों सहित जिला प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को भी ग्राहकों ने नगर सहित अन्य ग्रामीण आंचल की बैंक शाखाओं पर पैसे न निकलने पर तमाम आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पूरे दिन अधिकांश बैंक शाखाओं पर हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस व बैंक सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों के अलावा बैंक कर्मचारियों से भी ग्राहकों की तीखी नोकझोंक हुई। पूरे दिन लोग एक-एक पैसा निकलवाने को लेकर जूझते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें