फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों को डूंडाहैडा चैकपोस्ट से लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। यूपी पुलिस ने हरियाणा और पंजाब के किसानों को दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने से पहले ही रोक दिया। इतना ही नहीं किसानों की गाड़ी पर लगे झंडे और हरी बत्ती उतारकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित डूंडाहैडा चैकपोस्ट से लौटा दिया। इस दौरान किसान और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी के किसान दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से गुजर रहे हैं। उनको रोकने के लिए डूंडाहैडा चैकपोस्ट पर कोतवाली पुलिस और आरआरएफ के जवान तैनात हैं। किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। रविवार को भी पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोक दिया। किसानों के धरने में शामिल होने जा रहे हरियाणा के किसानों की भाकियू के झंडे और हरी बत्ती लगी एक कार डूंडाहैडा चैकपोस्ट पर पहुंची। यहां तैनात पुलिस ने कार को रुकवाया। पुलिस ने कार पर लगे झंडे और हरी बत्ती उतरवाकर किसानों को कार सहित लौटा दिया। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि ईपीई और दिल्ली सहारनपुर हाईवे से हरियाणा और पंजाब के किसानों को दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें