बालैनी। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। युवक दो तमंचे और आधा दर्जन से अधिक कारतूसों के साथ घर के अंदर बैठा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक की तलाश में दबिश दी। सीओ खेकड़ा मंगल सिंह रावत ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए बालैनी थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है। आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।