फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जोनमाना के हरीश के हत्यारोपी सिपाही की तलाश में दिल्ली में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। जोनमाना गांव में अविवाहित हरीश उर्फ काला के हत्यारोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही अजय की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली और जोनमाना गांव में दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी सिपाही अजय हाथ नहीं आया। पुलिस ने उसके अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी।
विज्ञापन

जोनमाना गांव में अविवाहित हरीश उर्फ काला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जो चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और कमर पर चोट के छह निशान और लीवर फटा हुआ मिला। इसी वजह से मौत होने का कारण भी बताया गया। सोमवार शाम हरीश के भतीजे चिंटू ने कोतवाली में तहरीर देकर दिल्ली पुलिस के सिपाही अजय पर हत्या करने का शक जताया। चिंटू ने बताया कि अजय दिल्ली के सीलमपुर थाने में तैनात है और शनिवार रात हरीश के साथ था। इसके बाद अगले दिन ड्यूटी पर चला गया। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अजय की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें