फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद गोकशी का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला जेल मे मिले कोरोना पाजिटिव बंदी को कोविड अस्पताल मे भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल मे तैनात ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण का खतरा जिला कारागार तक बढ़ गया है। पशु क्रूरता अधिनियम में जेल गया बंदी कोरोना संक्रमित निकला। जेल जाने से पूर्व उसका सैंपल लिया गया था। मंगलवार की रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई तो स्वास्थ्य और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार को बंदी को कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। संपर्क में आए अन्य बंदियों और पुलिसकर्मियों को ट्रेस किया जा रहा है। सबकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 14 मामले सामने आए थे। इनमें केतीपुरा का एक युवक भी शामिल था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड अस्पताल मेें शिफ्ट कराने के लिए घर पहुंची तो जानकारी मिली कि युवक जिला कारागार में बंद है। सात जून को पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में उसे गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। मोहल्ले में कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के कारण युवक का चार जून को सैंपल हुआ था, लेकिन रिपोर्ट जेल जाने के बाद मिली। युवक के पॉजिटिव आने की जानकारी जेल प्रशासन को दी गई। युवक को तत्काल कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने उसके संपर्क में आए बंदियों की तलाश शुरू कर दी है। डॉक्टरों की टीम से जांच कराई जा रही है। इसके अलावा जेल तक पहुंचाने वाले पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को भी ट्रेस किया जा रहा है।
केतीपुरा, मुगलपुरा और माता कॉलोनी में सर्वे
बागपत। कोरोना वायरस के नए केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के केतीपुरा, मुगलपुरा व माता कालोनी में सर्वे कर लोगों को एहतियात बरतने और घर पर रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी गई है। तीनों मोहल्लों व न्यू कालोनी में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। गलियों को सील कर पुलिस तैनात कर दी है। सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि शहर में जहां-जहां कोरोना पॉजिटिव केस मिले है, वहां पर बुधवार को सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर घर-घर जाकर सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन

घरों में बंद हुए लोग, गांव में पसरा सन्नाटा
चांदीनगर। पांची गांव में चार करोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। गांव की सीमाएं सील कर दी गई है। बैरिकेडिंग लगाकर गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। लोग घरों में रहकर नियमों का पालन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें