फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.... बाहर सजा खुशियों का मेला, खाकी भी न हिला सकी समर्थकों का रैला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। एक तरफ मतगणना केंद्रों के अंदर दोपहर बाद तक वोटों की गिनती जारी रही तो दूसरी ओर प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की जाती रही। इससे मतगणना केंद्रों के बाहर जश्न का माहौल दिखाई दिया। वहीं, पुलिस बीच-बीच में डंडा फटकारती रही। इसके बावजूद समर्थकों में जीत की खुशी कम नहीं हुई।
विज्ञापन

समर्थकों को हटाने में थक गई पुलिस
कालंदी देवी कॉलेज में बनाए मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का रैला दोपहर बाद तक लगा रहा। पुलिस मतगणना केंद्र के बाहर से जमा समर्थकों को रोड से हटाती रहीं परंतु उत्साह से लबरेज समर्थकों के हुजूम को कुछ समय के लिए हटा सकी। वे फिर से वहीं जमा हो जाते। इसके चलते बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मतगणना स्थल के बाहर दिन भर मेला लगा रहा। जीत की सूचना आते ही भीड़ द्वारा नारेबाजी की जाती रही।
जीते प्रत्याशियों को फूल माला पहनाई
मतगणना स्थल के बाहर फूल मालाओं की फड़ लगी दिखीं। जिस पर जीते प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ समय-समय पर लगी दिखाई दी। जीत का सेहरा बांधकर प्रत्याशी के बाहर आते ही समर्थकों द्वारा फूल व माला पहनाई गई।
विज्ञापन

जीत के साथ प्यास भी बड़ी
मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक सोमवार को दोपहर बाद तक अपने प्रत्याशियों की जीत की उम्मीद लगाए रहे। धूप तेज हुई तो समर्थकों की प्यास भी बढ़ती दिखाई दी। जिससे समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर खेतों में लगे नलकूपों पर व प्रत्याशियों द्वारा मंगाई कोल्ड ड्रिंक से प्यास बुझाते नजर आए।
गुजरता रहा बाइकों का काफिला
भले ही आयोग व जिला प्रशासन की ओर से जीते प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर रोक रही परंतु ग्रामीण अंचलों में किसी न किसी बहाने लोग जुलूस की शक्ल में गुजरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें