उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एसटीएफ मेरठ एवं खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम संयुक्त अभियान चलाकर अनिल दुजाना गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी का चालान कर दिया है।
बीते मंगलवार देर शाम एसटीएफ मेरठ और खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने सूचना पर बड़ागांव के जंगल से शार्प शूटर राकेश दुजाना को गिरफ्तार किया था। आरोपी से तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। राकेश पर बसी गांव निवासी ऋषिपाल पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले में कपिल बसी का भी हाथ होने की बात सामने आई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि राकेश को बुधवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें