फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत परमवीर हत्याकांड: सुनील राठी गिरोह के सदस्य चतर सिंह की संपत्ति कुर्क, ये था पूरा मामला

Tue, 27 Dec 2022 08:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत परमवीर हत्याकांड : पुलिस ने सुनील राठी गिरोह के सदस्य चतर सिंह की संपत्ति कुर्क की है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के छपरौली में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना हत्याकांड में फरार चल रहे सुनील राठी गिरोह के सदस्य चतर सिंह की कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने संपत्ति कुर्क कर ली। इस हत्याकांड में चतर सिंह करनावल समेत आरोपी फरार चल रहे है, जिसमें एक आरोपी की सोमवार को कुर्की की गई थी। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि 22 जून 2020 को कुर्डी गांव में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर गोलियां बरसाकर घायल कर दिया था। जिसकी 30 जून को गुड़गांव के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परमवीर की हत्या में उसके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रोबिन खोखर हलालपुर, दिनेश उर्फ टापा निवासी जींद हरियाणा व चतर सिंह निवासी करनावल फरार चल रहे हैं। 

मेरठ जनपद के करनावल निवासी चतर सिंह की एक लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति मंगलवार को कुर्क की गई। जिसे गांव के ही इंद्रपाल के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही चतर सिंह को को न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए। चतर सिंह के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन


कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर गढ़ी कलंजरी मार्ग पर गाजियाबाद से लाई जा रही कच्ची शराब के साथ सरफाबाद निवासी राजू को गिफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से चार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें