फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ढांचा विध्वंस मामले में बुधवार आए फैसले को लेकर नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। नगर व देहात क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। अधिकारी भी सड़कों पर दिखाई दिए।
विज्ञापन

अयोध्या में विवादित ढांचा गिराये जाने के मामला का न्यायालय न्यायालय से फैसला आया। जिसको लेकर कहीं स्थिति खराब न हो इसको लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार के हाथों में रही। बिना काम के सड़कों पर घूमने और एक स्थान पर कई कई लोग खड़े होने पर पूछताछ की गई। फूंसवाली मस्जिद, बड़का रोड, गुराना रोड सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करती रही। पुलिस ने बिनौली, बरनावा, शेखपुरा, जोहड़ी, रंछाड, जिवाना आदि गांवों में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें