बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ढांचा विध्वंस मामले में आए फैसले का जोरदार स्वागत किया और खुशियां जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई बांटी। साथ ही जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अंकित बडौली ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है और सीबीआई की विशेष अदालत के इस फैसले से हर देशवासी खुश है। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष जयकुमार तोमर, पवन प्रजापति, पुनीत वर्मा, राहुल शर्मा, प्रमोद वत्स, सुनील मान, अमन शर्मा, रजत, तुषार, रितिक मलकपुर, रोहन ठाकुर, काका भाई, रोहित, टिंकू शामिल रहे।