फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उगलेगा हत्या का राज

Wed, 11 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अमरपाल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में मेरठ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगा दी है। कोर्ट की अनुमति मिलते ही पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन


 सिंघावली अहीर गांव के प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में तीन शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक शूटर सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरीकन निरपुड़ा को लोगों ने घेरकर पीटकर ढेर कर दिया था। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे।

पुलिस ने आरोपी शूटर गौरव को पकड़कर जेल भेजा। जेल जाने से पूर्व आरोपी गौरव ने खुलासा किया था कि मेरठ जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अमरपाल उर्फ कालू और अनिल सूप ने मास्टर की हत्या की साढ़े छह लाख रुपये में सुपारी ली थी। अमरपाल की पत्नी बाबू उर्फ किरण ने वारदात को अंजाम देने के लिए असलाह उपलब्ध कराए थे। पुलिस आरोपी बाबू उर्फ किरण को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


अब पुलिस ने केस संबंध महत्वपूर्ण जानकारी करने के लिए अमरपाल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी अमरपाल को पीसीआर पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है। कोर्ट की अनुमति मिलते ही उसे पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चपरासी से पूछताछ जारी 
बागपत। क्राइम ब्रांच की टीम का अफसर बनाकर हेड मास्टर सतपाल शर्मा के घर में सोमवार को पहुंचे कॉलेज के चपरासी से पुलिस ने मंगलवार को पूरे दिन पूछताछ की, लेकिन उसने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अभी भी उससे जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में लगी है।  

पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया केस 
बागपत। हेड मास्टर की हत्या के नामजद आरोपी और शूटर रोहित शेरपुर लुहारा फरार चल रहा है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मास्टर के परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इससे वे काफी भयभीत है। उधर एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें