खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर बृहस्पतिवार की शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाने के गांव अगरौला निवासी बदमाश हर्ष उर्फ काले पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। हर्ष पर 25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने उसे बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार की शाम सात बजे चेकिंग के दौरान बड़ागांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर खेकड़ा कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी थाने के गांव अगरौला निवासी हर्ष उर्फ काले पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि हर्ष के पास से एक तमंचा और बगैर नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद की। उस 25000 का इनामी है। यह 10 फरवरी को बागपत के व्यापारी की कार लूटने में अपने तीन दोस्तों के साथ शामिल था। तीन बदमाशों रितेश, पुनीत शर्मा और गौरव को तभी पुलिस ने पाठशाला बस स्टैंड खेकड़ा के पास मुठभेड़ में दबोचकर जेल भेज दिया था। हर्ष उर्फ काले फरार हो गया था।