पुलिस ने पकड़ी 10 लाख रुपये की शराब
बागपत। यूपी-हरियाणा बार्डर स्थित निवाड़ा चौकी पर कोतवाली पुलिस ने कैंटर से 30 पेटी हरियाणा मार्का की अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी सोनीपत जिले का रहने वाला है। यह अवैध शराब होली को लेकर मेरठ ले जाई जा रही थी।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि निवाड़ा चेक पोस्ट पर तलाशी के दौरान एक कैंटर से 30 पेटी शराब बरामद की गई। आरोपी सोनीपत जिले के गोहाना निवासी टिंकू राम पुत्र लीलूराम बताया गया है। आरोपी शराब को लेकर मेरठ जा रहा था।