फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में शराब तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से तस्कर हुआ घायल, दूसरा साथी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। हरियाणा से टाटा मैजिक में तस्करी कर शराब की खेप ला रहे तस्करों से कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने शराब लदी टाटा मैजिक और एक देसी तमंचा मौके से बरामद किया है। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। करीब दस बजे बागपत की ओर से एक टाटा मैजिक वहां पहुंची। पुलिस टीम ने चालक को मैजिक रोकने का इशारा किया तो चालक ने मैजिक को दौड़ा दिया। पुलिस कर्मियों ने गंदे नाले के पास टाटा मैजिक को घेरने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा तस्कर मैजिक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह ने ताया कि घायल तस्कर बागपत कोतवाली के गांव मवीकलां निवासी हरीश है। उसका फरार हुआ साथी ट्रॉनिका सिटी निवासी बलराज है। हरीश कुख्यात तस्कर है। वह हरियाणा से शराब की तस्करी कर बागपत, गाजियाबाद आदि स्थानों पर सप्लाई करता है। टाटा मैजिक में लदी 89 पेटी हरियाणा मार्का संतरा देसी शराब को भी वह गाजियाबाद में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। दोनो तस्करों के खिलाफ बागपत और गाजियाबाद में शराब तस्करी के दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें