फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड के बाद दिल्ली के शराब तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर मुठभेड़ के बाद एक शराब तस्कर को कार सहित दबोचा। पुलिस ने कार में लदी हरियाणा मार्का तस्करी की देसी शराब की 20 पेटी, एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान किया।
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया पुलिस टीम रविवार की रात्रि में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहैडा बालाजी आश्रम के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को दिल्ली निवासी एक शराब माफिया की वहां से गुजरने की सूचना मिली। तभी पुलिस टीम को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहैड़ा बालाजी आश्रम के पास एक सफेद रंग की लग्जरी कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चालक को कार रोकने का इशारा किया तो शराब माफिया ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब माफिया को लग्जरी कार सहित दबोच लिया। पुलिस ने कार से हरियाणा मार्का तस्करी की देशी शराब की 20 पेटी, एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। सीओ ने बताया गिरफ्तार शराब तस्कर दिल्ली के मंडौली थाना हर्ष विहार निवासी अंकुर है। अंकुर हरियाणा से शराब की तस्करी कर यूपी, दिल्ली आदि प्रदेश में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें