फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : रितुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हाईवे स्थित प्रतिष्ठान में रविवार की रात्रि में जैन मिलन बड़ौत ने उप्र में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज को सम्मानित किया। इस मौके पर रितुराज ने कहा भाजपा सरकार हर वर्ग की पार्टी है। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह मेें जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवीन जैन बब्बल, हर्षित जैन, सतीश उर्फ कल्लू ठेकेदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुरेश जैन रितुराज को पगड़ी पहनाकर और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसमें नवीन जैन बब्बल ने कहा कि वीर सुरेश जैन रितुराज को उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनना समस्त जैन समाज के लिए गौरव की बात है। कहा कि जैन समाज को अपनी भागीदारी हर क्षेत्र में रखनी चाहिए, हम लोकसभा ओर विधान सभा में भी अपना प्रतिनिधित्व भेजकर अपनी पहचान बन सके। इसमें बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैन टीकरी वाले एवं मंत्री अतुल जैन सर्राफ, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन दाहा वाले, मंत्री अनिल जैन पत्थर वाले, श्री श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक मंदिर के अध्यक्ष वीर संतोष जैन एडवोकेट, आदिश जैन (शबगा वाले), कार्यकारी अध्यक्ष वीर पुनीत जैन, मंत्री वीर रजनीश जैन, कोषाध्यक्ष वीर अंकुर जैन बूढ़पूर वाले, नवीन जैन बब्बल, अंजली जैन ,संगीता भारती ,सुनीता जैन, दीपा जैन, प्रमोद जैन एडवोकेट, विनोद जैन भट्टे वाले , अनिल जैन बर्फ खाने वाले, राजेश जैन भारती, संजीव जैन डाबर, सुधीर जैन पत्थर वाले , वीर अनुज जैन पुष्प, वीर आदिश जैन बड़ौत वाले, मुकुल जैन, प्रवीण जैन, सुरेश जैन, सचिन जैन भारती ,मनोज जैन, हर्षित जैन वनस्थली स्कूल, सुनील जैन शबगा वाले ,प्रवीण जैन ठेकेदार, सतीश कल्लू ठेकेदार, डाक्टर अनुराग मित्तल, नीरज जैन पेन्ट वाले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें