दोघट। थाना पुलिस व आबकारी विभाग ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान एक कैंटर से देशी शराब के खाली पव्वे, रैपर एवं सील ढक्कन बरामद किए हैं। पुलिस ने कै ंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, गाड़ी मालिक गाड़ी छोडक़र फरार हो गया।कैंटर दिल्ली से शामली जा रहा था।
शुक्रवार की देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह व एसओ हेमेंद्र बालियान के निर्देशन में बामनौली चौकी पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ौत की ओर से आ रही कैंटर पार्सल गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में 50 हजार रुपये के प्लास्टिक के शराब के खाली पव्वे, 50 हजार क्यू आर बारकोड, 32 हजार 500 तोहफा ब्रांड देशी शराब, 48 हजार सील युक्त ढक्कन बरामद किए हैं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पूछताछ के दौरान चालक देशराज पुत्र कर्ण सिंह निवासी गंगा विहार गुरुग्राम ने बताया कि गाड़ी में अजमेर सिंह निवासी पानीपत ने गाड़ी में दिल्ली से सामान भरवाया था और उसे शामली पहुंचकर फोन करने के लिए कहा गया था। आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत लाखों रुपये है।
-