फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से शराब तस्कर घायल, साथी भाग निकला

विज्ञापन
बड़ौत में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी लेते एसपी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
एक मस्कट, ऑल्टो कार और 15 पेटी शराब बरामद, साथी भाग निकला
विज्ञापन

सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शाहपुर बडौली से कांशीराम कॉलोनी के रास्ते पर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक शराब तस्कर घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने उससे एक मस्कट, ऑल्टो कार, दो कारतूस और 15 पेटी शराब बरामद की है। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
गोली लगने से घायल शराब तस्कर शुभम जैन पुत्र विनोद जैन आजाद नगर कॉलोनी का रहने वाला है। शनिवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली एक तस्कर कार में शराब लेकर बागपत से बड़ौत की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने बड़ौली गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया। जब ऑल्टो कार वहां पर पहुंची तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला। बड़ौली से कांशीराम कॉलोनी के रास्ते पर पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग में गोली मारकर शुभम को घायल कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े शराब तस्कर से पुलिस ने एक अवैध मस्कट, ऑल्टो कार, दो कारतूस, व 15 पेटी देसी हरियाणा मार्का बरामद की है। सूचना पर एसपी अभिषेक कुमार, एएसपी मनीष मिश्र व सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारकर कर दिया था घायल
बड़ौत। सीओ आलोक कुमार ने बताया शातिर शराब तस्कर ने तीन अगस्त को निवाड़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से कार से टक्कर मार दी थी। इसमें उपनिरीक्षक बलराम यादव व एक कांस्टेबल गंभीर घायल हो गए थे। शराब तस्कर शुभम जैन के विरुद्ध शराब तस्करी, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट आदि के 21 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें