फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर निरस्त करें पुलिस, नहीं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव में आयोजित पंचायत को संबोधित करते अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ विनोद कु? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
एफआईआर निरस्त करें पुलिस, नहीं तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

बागपत। सिसाना गांव में राजपूत विकास मंच की ओर से कई गांवों के लोगों की पंचायत हुई। इसमें फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर गांव के सुनील सिंह पर बड़ौत विधायक के प्रतिनिधि द्वारा कराए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की। निर्णय लिया कि सोमवार को मुकदमे को निरस्त कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसपी से मुलाकात करेगा।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सिसाना गांव के सुनील सिंह ने 27 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बगैर किसी का नाम लिए भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया था। इससे नाराज बड़ौत विधायक केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक ने 29 सितंबर को बड़ौत कोतवाली में सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस एफआईआर को तुरंत निरस्त कराने की मांग रखी गई। पंचायत में पांच सदस्य कमेटी गठित की गई। कमेटी में मंच के अध्यक्ष विजय फौजी, विनोद चेयरमैन, मास्टर कैलाश, इंद्रपाल, सुनील प्रधान को सदस्य बना गया। कमेटी ने निर्णय लिया कि सोमवार को प्रतिनिधि मंडल डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से मुलाकात कर एफआईआर को निरस्त कराने की मांग करेगा। यदि इसके बाद भी पुलिस ने एफआईआर निरस्त नहीं की तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जाएगी। संचालन अमित चौहान ने किया। इसमें अजय कुमार, प्रधान सुरेंद्र सिंह, राजू पहलवान, नौशाद, डायरेक्टर प्रहलाद सिंह, कपिल आर्य, पूर्व प्रधान सत्ते चौहान, प्रेमपाल चौहान, कृष्णपाल, सुधारस चौहान, राजीव, संजय चौहान, सतेंद्र चौहान, रामपाल, महेंद्र, राहुल, अनिल कुमार, विनीस कुमार, राजकुमार, सत्यपाल चौहान, महेंद्र, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। बता दें कि सिसाना गांव के सुनील सिंह ने अपने फेसबुक एकाउंट पर 27 सितंबर को डाली गई पोस्ट में हाईवे निर्माण में अनियमितताओं, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

छवि खराब करने की रची गई साजिश
बड़ौत विधायक केपी मलिक प्रतिनिधि पंकज मलिक का कहना है कि हाईवे में चल रही गड़बडिय़ों को सामने लाने के लिए सीएम योगी आदीित्यनाथ से शिकायत की गई थी। सच्चाई को सहन करने के बजाय कुछ लोगों ने विधायक की छवि खराब करने की कोशिश की। इसकी वजह से ही यह मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

बड़ौत विधायक से माफी मांगे सुनील
शहर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान के कार्यालय पर राजपूत समाज के लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कि सिसाना गांव में सिसाना गांव में राजपूत समाज की बैठक राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी ने आयोजित की है। यह बैठक सर्व समाज की न होकर समाज के कुछ व्यक्तियों ने बुलाई। सुनील चौहान का व्यक्तिगत विवाद है। राजपूत समाज का इससे कोई लेना देना नहीं है। कोई भी समाज यह इजाजत नहीं देता कि वह किसी भी सम्मानित जनप्रतिनिधि के विरूद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग करें। समाज इसकी निंदा करता है। सुनील चौहान बड़ौत विधायक से माफी मांगे। बैठक में राजपूत विकास समिति के महामंत्री मनोज आर्य, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सुदेश चौहान, नीरज कुमार, ठाकुर सत्यपाल, अनिल चौहान, मनोज चौहान एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विरोधियों ने की पंचायत : मलिक
- विधायक केपी मलिक का कहना है कि यह पंचायत समाज के लोगों की न होकर उनके विरोधी पक्ष के लोगाें की थी। उनकी लोकप्रियता से परेशान लोग ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें