कैश का रखे इंतजाम, इस माह नौ दिन बंद रहेंगे बैंक
बागपत। जिले में त्योहारों के कारण अक्तूबर माह में नौ दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बैंकों के बंद रहने का असर एटीएम पर भी पडने की संभावना है।
जिले में अक्तूबर महीने में त्यौहारी सीजन के कारण नौ दिन बैंक बंद रहेंगे। अक्तूबर में सात से आठ तक दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक चार दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के लगातार बंद रहने का असर एटीएम पर पडने की संभावना है। एटीएम में कैश की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। जनपद में छुट्टी के दिन एटीएम में कैश कम ही मिलता है। ऐसे में बैंकों से संबंधित कामों को निपटाने के लिए बैंक बंदी को ध्यान में रखे। बैंकों के बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में एलडीएम प्रदीप बसंत थरौट ने बताया कि त्यौहारों के चलते नौ दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
अक्तूबर में इस दिन बंद रहेंगे बैंक
7 अक्तूबर- राम नवमी
8 अक्तूबर- दशहरा
12 अक्तूबर- दूसरा शनिवार
13 अक्तूबर- रविवार
20 अक्तूबर- रविवार
26 अक्तूबर चौथा शनिवार
27 अक्तूबर- रविवार और दीपावली
28 अक्तूबर- गोवर्धन पूजा
29 अक्तूबर- भाई दूज