छपरौली। हलालपुर गांव के रहने वाले अंकित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई आकाश खेत में जा रहा था। रास्ते में एक गाड़ी खड़ी थी। इसमें जिला बदर सहित अन्य चार अज्ञात लोग सवार थे। आकाश को देखकर वह गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जिला बदर बृजपाल खोखर को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसकी मां ने बृजपाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। उस मुकदमे को खत्म कराने के लिए दबाव बना रहे है। थाना प्रभारी ने बताया कि हलालपुर निवासी बृजपाल खोखर को जिला बदर होने के बावजूद जनपद में आने के कारण गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव
चांदीनगर। खेला गांव के शिव मंदिर के पास शनिवार रात को 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना गांव में पहुंची तो युवक के परिजनों को इस बारे में बताया गया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।