फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर सख्त होगी पुलिस की व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आईजी प्रवीण कुमार ने जिले में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। निवाड़ा चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे समेत अन्य बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

आईजी प्रवीण कुमार, डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह ने निवाड़ा चेकपोस्ट का भ्रमण किया। आईजी ने निर्देश दिए कि बॉर्डर की निगरानी कड़ी रखें। गैरकानूनी तरीके से किसी को भी एंट्री नहीं दी जाए। उधर, पुलिस लाइन सभागार में आईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए रखें। हरियाणा बॉर्डर पर मेडिकल टीम रहें और अन्य राज्यों के लोगों को जिले में एंट्री नहीं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें