बागपत में जुमे की नमाज के लिए जाते अकीदत मंद
- फोटो : BAGHPAT
जुमे की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन की कड़ी चौकसी
बागपत। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहले जुमे की नमाज के मद्देनजर डीएम व एसपी ने शहर में पैदल भम्रण किया। मुस्लिम वर्ग के लोगों से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम है।
शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव फोर्स के साथ पुराना कस्बे में पहुंचे। जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास पैदल मार्च किया। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि मुस्लिम वर्ग के लोगों ने बातचीत की। उन्होंने शौकत मार्केट, पुराना कस्बा, एक्सचेंज रोड, झंकार गली तक पैदल भ्रमण किया। साप्ताहिक पैठ बाजार में भी भ्रमण किया। पैठ बाजार में चार-पांच कश्मीरी छात्र घूम रहे थे। डीएम ने कश्मीरी छात्रों से बातचीत की। उनसे बाजार में घूमने का कारण पूछा।
छात्रों ने बताया कि वे हॉस्टल से परमिशन लेकर बाजार में खरीदारी करने आए हैं। डीएम ने उन्हें बिना परमिशन हॉस्टल से नहीं निकलने के लिए कहा। महिलाओं से भी बातचीत की। डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली जुमे की नमाज हुई। इसके मद्देनजर जोनल और सेक्टर मस्जिट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में घूम रहे हैं। नमाज शांति पूर्वक संपन्न हो गई है। जनपद में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। शहर में लगे वाली साप्ताहिक पैठ में पैदल मार्च किया। बाजार में महिलाओं की ज्यादा संख्या दिखी। उन्होंने पुलिस को पैठ बाजार में गश्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पुलकित गर्ग, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप आदि उपस्थित रहे।