फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर लूट के आरोपी को छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लूटपाट और मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को अलावलपुर गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा किया। लोगाें ने पुलिस पर तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही कार्रवाई न होने पर कोतवाली में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे अलावलपुर गांव के सन्नी ने बताया कि नौ अप्रैल को वह चमरावल गांव में महेंद्र त्यागी के भट्ठे पर उसके 80 हजार रुपये वापस करने जा रहा था। रास्ते में सादल्लापुर गांव के पास तीन युवकों ने तमंचे और सरिया के बल पर उसे रोक लिया और तमंचों की बटों से पिटाई की। उसके 80 हजार रुपये छीन लिए। शोरशराबा सुन सादल्लापुर के लोग आ गए और एक आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को तमंचे के साथ पुलिस को सौंप दिया था। आरोप है कि उसे कोतवाली पुलिस ने छोड़ दिया गया। उन्होंने कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि मामला दिखवाया जा रहा है। किसी आरोपी को नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें