संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कवयित्री अनुराधा अच्छवान को राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । उन्हें यह पुरस्कार हिंदी भाषा की सेवा के लिए दिया गया।
मूल रुप से शामली के जसाला गांव की अनुराधा अच्छवान बुढेड़ा गांव के कारोबारी सिद्धार्थ अच्छवान की पत्नी है। राष्ट्रीय शिक्षक संघ चेतना की अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में अनुराधा अच्छवान को इस विशिष्ट सम्मान से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत करने वाले में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा, संरक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश छोकर, राष्ट्रीय महासचिव प्रभु चौधरी शामिल रहे। इससे पूर्व भी अनुराधा अच्छवान राष्ट्रीय स्तर पर काव्य क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियां हासिल का चुकी हैं। पूर्व में उन्हें लक्ष्मी बाई काव्यश्री सम्मान, कलम के सिपाही सम्मान, श्रेष्ठ कवयित्री सम्मान, महादेवी वर्मा शक्ति सम्मान, नीरज श्री काव्य सम्मान, मातृभूमि गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।