फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में कुमारी चंचल चुनी गई चैंपियन

विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन कुमा? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को वार्षिक खेलकूद व प्रतिभा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता, अध्यक्ष ईश्वर सिंह व प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि खेलकूद से ही शारीरिक व मानसिक विकास संभव है। प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल प्राप्त करने वाली कुमारी चंचल चैंपियन चुनी गई।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में कुमारी रश्मि और खो-खो प्रतियोगिता में रिंकी की टीम प्रथम स्थान पर रही। गोला फेंक में चंचल प्रथम, कोमल द्वितीय व रिंकी तृतीय, सौ मीटर दौड़ में सोनाली और दो सौ मीटर दौड़ में मोनी प्रथम स्थान पर रही। लंबी कूद में सोनाली प्रथम, आरती दूसरे व अंजलि तीसरे स्थान पर रही। रिले रेस में सोनाली ग्रुप पहले और मोनी ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। रस्सी कूद में अंजलि प्रथम, रिंकी दूसरे व आरती तीसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में मोनी प्रथम, सोनाली दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. निर्मला, डॉ. शमा परवीन, ममता आर्य, शिल्पा वर्मा, सुमन शर्मा, प्रवीण कुमार, संजय वशिष्ठ, नितिन वशिष्ठ, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें