फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सांसद खेल महोत्सव में अव्यवस्था चरम पर: खिलाड़ी खाने को तरसे, चावलों में निकले कीड़े

Sat, 22 Nov 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी नहीं मिला भोजन, कई ने सिर्फ छोले खाकर पेट भरा; जिम्मेदारी से खेल अधिकारी ने झाड़ा पल्ला

विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में चावल में कीड़े दिखाते हुए खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मेडल जीतने वाले खिलाड़ी जब खाने के लिए पहुंचे तो किसी को चावल मिले ही नहीं और जिनकी थाली में कुछ चावल पहुंचे तो उनमें कीड़े निकले। खिलाड़ी खाली बर्तन में हाथ डालकर चावल खोजते नजर आए तो कई ने मजबूरी में केवल छोले खाकर पेट भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
मानसी, दीपक, सुनील, मनीष, अंशु सहित कई खिलाड़ियों ने कहा कि खाने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। कुछ की प्लेट खाली रहीं और कुछ खिलाड़ियों ने शिकायत की कि चावलों में कीड़े निकले।

खिलाड़ियों ने बताया कि पुरस्कार वितरण के बाद मंच पर मौजूद नेता व अधिकारी तो चले गए और भोजन व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं बचा। वहां कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। इसको लेकर जिला खेल अधिकारी अमित कुमार ने अपना पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि भोजन व्यवस्था सांसद पक्ष की जिम्मेदारी थी, खेल विभाग की नहीं। खेल विभाग की तरफ से केवल पुरस्कार सामग्री वितरण की जिम्मेदारी थी।

 
महोत्सव शानदार रहा और सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खाने की व्यवस्थाएं बेहतर थीं। मैंने खुद वहां पर खाना खाया। सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। - डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें