फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्टेट वुशू चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
-शामली में हुई चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अब लौटने पर स्वागत किया
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। शामली में हुई यूपी स्टेट वुशू चैंपियनशिप में पिचौकरा की पैंथर मूवमेंट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं। मंगलवार को एकेडमी में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के कोच जान मोहम्मद ने बताया कि चैंपियनशिप शामली के एमएस फार्म में आयोजित हुई थी। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक चली। माखर गांव की अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीता। पिचौकरा के आर्यन ने रजत पदक हासिल किया। अविपाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। एकेडमी पहुंचने पर गगन धामा, अमित धामा, सलाउद्दीन, किरणपाल, सत्यम और रविंद्र गोस्वामी मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों को फूल माला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें