-जनता वैदिक कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों का किया गया स्वागत
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मेरठ के शहीद मंगल पांडे राजकीय महाविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नगर के जनता वैदिक कॉलेज के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
बालक वर्ग में 63 किलो में संदीप ने स्वर्ण पदक, 74 किलो में सूरज यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 58 किलो में दीपक कुमार ने कांस्य पदक, 63 किलो में समीर आलम ने कांस्य पदक, 80 किलो में अंकित चौधरी ने कांस्य पदक जीता। वहीं बालिका वर्ग में 40 किलो में नेहा यादव ने स्वर्ण पदक, 62 किलो में अक्षिता ने रजत पदक, 67 किलो में चांदनी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वापस लौटने पर खिलाड़ियाें का कॉलेज में सोमवार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ़ अनंत कुमार, डॉ़ सुनील कुमार, डाॅ़ अनिल सरोहा, डाॅ़ रकम सिंह आदि उपस्थित रहे।